फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने दी जान

पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने दी जान

Sun, 11 May 2014 05:31 AM IST
Una
Una Updated Sun, 11 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। क्षेत्र के गोंदपुर बनेहड़ा अप्पर में एक विवाहिता ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के लिए शव को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला का पति कई दिनों से उसके साथ मारपीट करता था। इसके चलते वह काफी दिनों से तनाव में चल रही थी। मृतका अपने पीछे छह वर्षीय बच्ची को छोड़ गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गोंदपुर बनेहड़ा निवासी 30 वर्षीय महिला कुसुमलता ने शनिवार दोपहर अपने ही घर के बाथरूम में शॉवर के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब महिला ने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा। अंदर देखते ही उनके होश उड़ गए। कुसुम शॉवर से झूल रही थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला के पिता ओम दत्त निवासी कोटला पट्टी कांगड़ा ने उसके पति पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप जड़ा है।
विज्ञापन

उधर, अंब के डीएसपी सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ धारा 498ए, 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जबकि मामले के संदर्भ में आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed