फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   एनएफएल की खाली जमीन पर लगेंगे नए उद्योग

एनएफएल की खाली जमीन पर लगेंगे नए उद्योग

Sun, 27 Apr 2014 05:30 AM IST
Una
Una Updated Sun, 27 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
एनएफएल की खाली जमीन पर लगेंगे नए उद्योग
विज्ञापन

नंगल (रुपनगर)। अकाली दल-भाजपा गठजोड़ ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए मतदाताओं से समर्थन अपील की। रोड शो के दौरान अकाली भाजपा के सांझे उम्मीदवार प्रेम सिंह चंदूमाजरा तथा मदन मोहन मित्तल ने शिरकत की। रोड शो जवाहर मार्केट, रेलवे रोड, अड्डा मार्केट, महावीर मार्केट होते हुए मेन मार्केट में खत्म हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।

मेन मार्केट में अकाली भाजपा के उम्मीदवार चंदूमाजरा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियां जनविरोधी रही हैं, इसी कारण देश में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार पर यूपीए सरकार काबू नहीं पा सकी। इस सरकार को दिल्ली के तख्त से चलता करने के लिए इस वक्त मोदी की आंधी चल रही है। 15 मई के बाद हर हाल में देश में एनडीए सरकार कायम होगी जिसमें नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री होंगे। नंगल में लंबे समय से बंद पड़ी बीबीएमबी की वर्कशॉप को प्राथमिकता के आधार पर चालू करवाएंगे, एनएफएल का निजीकरण हमारी सरकार ने ही रुकवाया था। खाद कारखाने में पड़ी जमीन पर नए कारखाने लगवाए जाएंगे, जिससे इस इलाके के हजारों को बेरोजगारों को रोजगार के साधन मुहैया होंगे। इस मौके पर उद्योगमंत्री पंजाब मदनमोहन मित्तल ने कहा कि उनकी सरकार के कार्य काल में इस क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास के काम करवाए हैं। इस अवसर पर जिला भाजपा प्रधान प्रवेश गोयल, डॉ. परमिंदर शर्मा, राम कुमार सहोड़, अरबिंद मित्तल, कमल चौधरी, कुलभूषण पुरी, चंद्र कुमार बजाज, जगदेव सिंह, नगर काउंसिल अध्यक्ष राजेश चौधरी, राकेश किट्टू, रमन शर्मा, गुरमीत बाबा, बलजीत सिंह, सोनू, मोहन सिंह, कुलविंदर कौर, बलजीत कौर, रंजीत लक्की, भूपिंदर सिंह भिंदा, विनोद कुमार, तिलकराज और सुखदेव परमार समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed