फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ग्लोबल वार्मिंग से पर्यावरण खतरे में

ग्लोबल वार्मिंग से पर्यावरण खतरे में

Sat, 26 Apr 2014 05:30 AM IST
Una
Una Updated Sat, 26 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
ग्लोबल वार्मिंग से पर्यावरण खतरे में
विज्ञापन

ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तरसूह में चल रहे जैव विविधता पर जागरुकता कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को ऊना कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. संजय शर्मा ने छात्रों को जैव विविधता संरक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए विभिन्न जैव प्रजातियों में परस्पर निर्भरता पाई जाती है।

उन्होंने कहा कि जैव मंडल में वर्तमान समय में लाखों प्रजातियां हैं, लेकिन लगातार बढ़ रहे औद्योगीकरण, शहरीकरण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। इसीलिए यह गतिविधियां जैव प्रजातियों को भी प्रभावित कर रही हैं। इस समय कई जैव प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं या विलुप्त होने की कगार पर खड़ी हैं। उन्होंने ईको क्लब के पदाधिकारियों के साथ हुई मीटिंग के दौरान कहा कि जैव संरक्षण के लिए सभी को आगे आना चाहिए। जिससे जैव मंडल में संतुलन बना रहे। कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य प्रमोद सिंह मान और ईको क्लब इंचार्ज दीपक वासूदेवा ने भी छात्रों को संबोधित किया। इस मौके पर प्रवक्ता कुसुम शर्मा, रंजना, कुलवंत पाठक, सुरेंद्र कुमार, सुदेश कुमार और योगेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed