{"_id":"23-55438","slug":"Una-55438-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्सी मारकर तोड़ दी पड़ोसी की बाजू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्सी मारकर तोड़ दी पड़ोसी की बाजू
Una
Updated Fri, 24 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (ऊना)। बारिश के पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में व्यक्ति ने पड़ोसी पर कस्सी से वार कर उसकी बाजू तोड़ दी। वारदात के बाद जख्मी हालत में व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भरती किया गया। पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया है। वारदात अंब के सूरी गांव में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रतन चंद पुत्र साधु राम पेशे से मिस्त्री का काम करता है।
देर शाम भारी बारिश के चलते पानी उसके घर के सामने जमा हो रहा था। पानी की निकासी के लिए रत्न ने रास्ता बनाना चाहा। इसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया। बात हाथापाई तक पहुंच गई। इससे पहले की रत्न कुछ समझ पाता, तैश में आए पड़ोसी ने उसकी बाजू पर कस्सी दे मारी। रत्न चंद वहीं गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद पड़ोसी वहां से भाग गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रत्न चंद को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां उसका उपचार जारी है। अंब थाना के एसएचओ ओम प्रकाश ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि रत्न चंद की शिकायत के बाद मेडिकल करवाया गया है। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।