फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बीईईओ को मिली धमकी

बीईईओ को मिली धमकी

Sat, 18 Jan 2014 05:49 AM IST
Una
Una Updated Sat, 18 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
ऊना। हरोली के ललहड़ी इलाके के एक स्कूल में शिक्षिका की बीएड की फर्जी डिग्री के मामले की जांच कर रहे बीईईओ गुरदीप सिंह को धमकियां मिली हैं। बताया जा रहा है कि रात के समय जब फोन पर बीईईओ को एक अज्ञात शख्स ने धमकाया तो पूरा परिवार रात को सौ न सका।
विज्ञापन

सुबह के समय बीईईओ गुरदीप सिंह ने मामले की शिकायत हरोली पुलिस थाने में की। पुलिस ने पूरे प्रकरण की छानबीन की। उस मोबाइल नंबर की जांच की तो नंबर विभाग के ही एक कर्मचारी का निकला। यह कर्मचारी बीएड की फर्जी डिग्री के दम पर नौकरी पाने वाली शिक्षिका का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई अमल में लाते हुए कर्मचारी को थाना तलब कर दिया। थाने में आरोपी कर्मचारी ने बीईईओ गुरदीप सिंह से माफी मांग कर किसी तरह जान छुड़ाई। यह आरोपी कर्मचारी हरोली क्षेत्र में ही विभाग में कार्यरत बताया जा रहा है। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने पूरे प्रकरण की पुष्टि करते हुए कहा कि थाने में माफी मांगने के बाद बीईईओ ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाया। बीईईओ ने मामले क ो लेकर एक शिकायत पत्र शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक निर्मल रानी को भी सौंपा है। निर्मल रानी ने शिकायत पत्र मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिकायत पत्र तो मिला है। शिकायत पत्र पर गौर किया जाएगा। बता दें कि ललहड़ी क्षेत्र के एक स्कूल में अध्यापिका की बीएड की डिग्री फर्जी पाए जाने के बाद विभाग ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वाराणसी के जिस संस्थान की यह डिग्री दर्शाई गई थी उस संस्थान ने विभाग को मिले जवाब में डिग्री को फर्जी करार दिया है। विभाग जल्द ही शिक्षिका को नौकरी से बर्खास्त कर सकता है।
विज्ञापन


पंचायत को बर्खास्त करने की शक्ति
उपनिदेशक निर्मल रानी ने कहा कि यह अध्यापिका स्कूल में बतौर पैट टीचर कार्यरत है। गड़बड़ी पर ऐसे शिक्षकों को बर्खास्त करने की शक्तियां भी पंचायत को ही हैं। उपनिदेशक ने बताया कि विभाग पंचायत को भी इस संबंध में पूरी रिपोर्ट भेजेगा। पैट शिक्षकों का हर साल पंचायत के साथ ही एग्रीमेंट होता है। 31 मार्च के बाद हर वर्ष यह एग्रीमेंट रिन्यू होता है। यदि पैट शिक्षक स्कूल में बच्चों को सही तरीके से न पढ़ा रहा हो या समय पर स्कूल न पहुंच रहा हो तो भी पंचायत को इन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed