{"_id":"23-54251","slug":"Una-54251-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने निगला जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने निगला जहरीला पदार्थ
Una
Updated Wed, 25 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र के गांव ईसपुर में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने महिला के परिजनों के बयान दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह ज्योति वाला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला की तबीयत बिगड़ते देख परिजनों ने उसे आनन-फानन में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में महिला का उपचार चल रहा है। महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि महिला के जहर निगलने के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं है। उधर, हरोली थाना के एसएचओ महेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।