{"_id":"23-54202","slug":"Una-54202-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे की रॉड से फोड़ा चालक का सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहे की रॉड से फोड़ा चालक का सिर
Una
Updated Tue, 24 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। मुबारिकपुर चौक पर रविवार देर रात ओवरटेक के चक्कर में खूनी संघर्ष हो गया। वारदात में दो ट्रक चालकों ने मिलकर एचआरटीसी बस चालक के सिर पर रॉड से हमला कर दिया और बस के शीशे भी तोड़ डाले इसमें बस चालक बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी चिकित्सा केंद्र में दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में चालक का उपचार जारी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर केस दर्ज कर मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की चंबा डिपो की बस रात 11 बजे के करीब शिमला से चंबा की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस चालक पप्पी कुमार ने आगे चल रहे ट्रक से ओवरटेक करने की कोशिश की, तो ट्रक चालक ने काफी देर तक पास नहीं दिया और ट्रक चालक जानबूझ कर ट्रक को रोड़ के बीचों-बीच चला रहा था। इसके बाद मुबारिकपुर चौक के पास ट्रक चालक ने बीच सड़क पर ट्रक को रोककर बस चालक के साथ बहस करनी शुरू कर दी है। इसी दौरान ट्रक चालक और अन्य ने मिलकर बस चालक पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। इसी दौरान ट्रक चालक ने तैश में आकर लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर बुरी से लहूलुहान कर दिया। इसके तुरंत बाद जख्मी हालत में चालक को उपचार के लिए अंब चिकित्सालय पहुंचाया। अंब थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।