फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   केसीसी बैंक की तीन नई शाखाएं खुलेंगी

केसीसी बैंक की तीन नई शाखाएं खुलेंगी

Tue, 24 Dec 2013 05:46 AM IST
Una
Una Updated Tue, 24 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र के बाथू, भदसाली व पूबोवाल में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की नई शाखाएं मंजूर की गई हैं। टाहलीवाल में बैंक का नया भवन बनाया जाएगा। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार शाम सर्किट हाउस में यह ऐलान किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में जिला ऊना में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति जानी और अधूरे पड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सरकार ऊना जिला के विकास को तेजी से आगे बढ़ा रही है और जिला का समग्र विकास सरकार का एजेंडा है। उद्योेग मंत्री ने कहा कि ऊना जिला में बड़े-बड़े प्रोजेक्ट आए हैं, जो जिला की तस्वीर बदल डालेंगे। देश की सबसे बड़ी तटीकरण योजना का तोहफा इस जिला को मिला है, जिसके तहत 922.48 करोड़ रुपये खर्च करके जिला में स्वां की सभी सहायक खड्डों का तटीकरण किया जाएगा। जिला में इंडियन ऑयल व सीएसडी डिपो भी मंजूर हुआ है। मैहतपुर-अंब सड़क के स्तरोन्नत कार्य में भी तेजी लाई गई है। उन्होंने कहा कि अब मैहतपुर-अंब सड़क के स्तरोन्नत कार्य में तेजी लाई गई है। इस सड़क मार्ग पर 8 पुलों के निर्माण को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इस पूरी सड़क पर एक और लेयर बिछाकर इसे चकाचक किया जाएगा। पोलियां में वन विभाग के विश्राम गृह का कायाकल्प किया जाएगा। लालूवाल में जल्द ही बस अड्डे का काम शुरू होगा। रिकॉर्ड समय में बस अड्डा तैयार करके जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अजौली-लालूवाल सड़क को स्तरोन्नत करते समय औद्योगिक नगरी टाहलीवाल का भी कायाकल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed