फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   शिक्षिका ने अपनी गलती स्वीकारी

शिक्षिका ने अपनी गलती स्वीकारी

Mon, 23 Dec 2013 05:45 AM IST
Una
Una Updated Mon, 23 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला से संबद्ध एक निजी स्कूल में छात्रों की टाई और छात्राओं की चोटी से जूते लटकाए जाने के मामले में जांच बिठाई गई है। शिक्षा निदेशालय के निर्देशों पर शिक्षा उपनिदेशक एलीमेंटरी निर्मल रानी ने स्कूल पहुंचकर जांच की। इस दौरान उन्होंने छात्र छात्राओं को इस तरह की सजा देने वाली अध्यापिका और सजा भुगतने वाले बच्चों के बयान दर्ज किए। उपनिदेशक निर्मल रानी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अध्यापिका ने अपनी गलती स्वीकार की है।
विज्ञापन

निजी स्कूल में चार दिसंबर को हुई इस घटना के बाद स्कूल शिक्षा बोर्ड ने भी संबंधित स्कूल से जवाब तलब किया था। दूसरी ओर, शिक्षा विभाग ने भी मामले पर जांच बिठाई। निदेशालय ने उपनिदेशक एलीमेंटरी को जांच करने के बाद पूरी रिपोर्ट भेजने को कहा है। आरोप था कि स्कूल में छठी कक्षा के छात्रों की टाई और छात्राओं की चोटी से शिक्षिका ने जूते लटकाए थे। इसके बाद जब मामले का खुलासा हुआ तो स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। बच्चों के अभिभावकों ने भी स्कूल में पहुंचकर हंगामा कर दिया था। मामला बढ़ता देख शिक्षा बोर्ड और शिक्षा विभाग आगे आए तथा जवाब तलबी के साथ जांच भी बिठाई।
विज्ञापन

शिक्षा उपनिदेशक निर्मल रानी ने कहा कि ऊपर से मिले निर्देशों पर उन्होंने स्कूल में जाकर मामले की जांच की है। उन्होंने कहा कि छठी कक्षा के उन बच्चों से भी पूछताछ की गई, जिनके साथ घटना घटी। चार-पांच दिन में पूरी रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed