फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चिंतपूर्णी में नववर्ष मेला 31 से

चिंतपूर्णी में नववर्ष मेला 31 से

Fri, 20 Dec 2013 05:46 AM IST
Una
Una Updated Fri, 20 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। छिन्नमस्तिका शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में 31 दिसंबर, 2013 से 2 जनवरी, 2014 तक आयोजित होने वाले नव वर्ष मेला के दौरान सभी प्रकार के पॉलीथिन एवं थर्मोकोल से बने उत्पादों के प्रयोग पर सख्ती से प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा इस अवधि के दौरान चिंतपूर्णी मंदिर परिसर और अन्य धार्मिक स्थलों में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी और कड़ी निगरानी बरती जाएगी। मेला क्षेत्र को तीन सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 150 गृह रक्षक एवं 10 पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। यह जानकारी एसडीएम अंब सुखदेव सिंह ने चिंतपूर्णी में होने वाले नव वर्ष मेले के दौरान सुरक्षा प्रबंधों और अन्य इंतजामों के लिए बुधवार को बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान चोर दरवाजे से एंट्री पर भी रोक लगाई जाएगी। एसडीएम अंब सुखदेव सिंह ने मेले के दौरान मंदिर परिसर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से सुरक्षा इंतजामों में अपेक्षित सहयोग का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले तमाम श्रद्धालुओं को अपनी यात्रा के दौरान सभी प्रकार के ऐसे खाद्य पदार्थों को लाने से गुरेज़ करनी चाहिए जो पॉलीथिन में पैक किए गए हों। उन्होंने श्रद्धालुओं से मेले में आयोजित किए जाने वाले लंगर के दौरान प्लास्टिक एवं थर्मोकोल से बनी सभी प्रकार की प्लेटों तथा गिलासों के प्रयोग से बचने की सलाह दी। बैठक में मंदिर अधिकारी सुभाष चंद, डीएसपी अंब मदन लाल कौशल विनोद कुमार, सतीश कालिया सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed