फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मर्डर, लूटपाट में संलिप्त है स्नेचर

मर्डर, लूटपाट में संलिप्त है स्नेचर

Fri, 22 Nov 2013 05:43 AM IST
Una
Una Updated Fri, 22 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊना। जिले के झलेड़ा में पकड़े गए चेन स्नेचिंग के नौ आरोपियों में से कुछ के खिलाफ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में हत्या और लूटपाट के मामले दर्ज हैं। यह खुलासा पुलिस की छानबीन में हुआ है। स्नेचिंग के एक आरोपी पर पंजाब के भवानीगढ़ संगरूर में मर्डर का केस दर्ज है। इसी आरोपी पर नशीले पदार्थों की तस्करी के जुर्म में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी केस चल रहा है।

ऊना पुलिस ने इन आरोपियों को झलेड़ा में स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने के आरोप में धरा है। वारदात के बाद सभी आरोपी अंब की तरफ भाग गए थे लेकिन पुलिस ने जाल बिछाकर पूरे गिरोह को धर लिया। अब सभी नौ आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में संगरूर की कृष्णा देवी, भवानीगढ़ संगरूर का जग्गा सिंह, सुनाम संगरूर का परमजीत सिंह उर्फ पम्मी, सुनाम संगरूर की लेसो उर्फ लक्ष्मी, रामनगर संगरूर की गुरमेल कौर, जोलिया भवानीगढ़ संगरूर की काकी, सुनाम संगरूर की गेजो देवी, सुनाम संगरूर का पवन और बोधराज शामिल हैं। एसपी ने कहा कि जग्गा पर भवानीगढ़ थाना में मर्डर केस और नशे की तस्करी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है। कृष्णा देवी के खिलाफ कैथल सिटी चौकी में चोरी का केस दर्ज है। गुरमेल पर संगरूर में लड़ाई झगड़े और लुधियाणा में चोरी का केस चल रहा है। गेजो देवी पर पंजाब के खन्ना में चोरी और हिमाचल के सोलन में स्नेचिंग का मामला दर्ज है। बोधराज पर अवैध शराब की तस्करी के हरियाणा के हिसार में दो मामले दर्ज हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। उन्होंने आपराधिक वारदातों पर शिकंजा कसने के लिए आम लोगों से भी पुलिस को सहयोग की अपील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed