{"_id":"23-52962","slug":"Una-52962-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंब पुलिस ने दबोचा भगौड़ा अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंब पुलिस ने दबोचा भगौड़ा अपराधी
Una
Updated Fri, 22 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (ऊना)। अंब पुलिस ने पिछले चार वर्षों से फरार चल रहे अपराधी को पंजाब के फिरोजपुर से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बलवीर सिंह निवासी खडूर फिरोजपुर, पंजाब तीन मार्च 2002 को ट्रक लेकर मैड़ी आया हुआ था। मेेले से लौटते वक्त बलवीर ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पलट गया। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ था लेकिन पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। 2008 के बाद बलवीर न्यायालय में पेश नहीं हुआ। इस कारण उसे भगौड़ा घोषित कर दिया गया। डीएसपी अंब मदन कौशल ने एसआई सन्नी गुलेरिया के नेतृत्व में एक टीम गठित की। इसमें एसआई सन्नी गुलेरिया, एचसी विजय कुमार, कांस्टेबल राजीव कुमार और होमगार्ड लवकेश कुमार ने संयुक्त अभियान के तहत बलवीर सिंह को फिरोजपुर से गिरफ्त में लिया। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन