{"_id":"23-52919","slug":"Una-52919-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजोआ कलां में बुजुर्ग महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजोआ कलां में बुजुर्ग महिला झुलसी
Una
Updated Thu, 21 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (ऊना)। क्षेत्र के पंजोआ कलां में एक बुजुर्ग महिला रसोई में काम करते समय झुलस गई। महिला को गंभीर हालत में जालंधर ले जाया गया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए हैं। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला ने अपने घर को आग से बचाने के लिए लपटों से घिरी घी की कड़ाही उठाई और इसे बाहर फेंक दिया। इससे महिला झुलस गई।
पुलिस के मुताबिक 65 वर्षीय कमला देवी अपने घर के रसोईघर में घी बना रही थी। इतने में कड़ाही में आग लग गई। बढ़ती आग को देखकर महिला ने गैस सिलेंडर के फटने के डर से कड़ाही उठा ली। बुजुर्ग महिला कड़ाही लेकर घर के आंगन की ओर भागी। उस वक्त कड़ाही से आग की लपटें उठ रही थीं। लपटों ने कमला को भी जद में ले लिया। इससे कमला देवी का शरीर 40 फीसदी तक झुलस गया। 108 एंबुलेंस की मदद से कमला देवी को खंड चिकित्सालय लाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के लिए रेफर किया। परिजन कमला देवी को उपचार के लिए जालंधर ले गए। घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी अंब ने बताया कि महिला के आग से झुलसने की शिकायत मिली है। मामले की छानबीन के आदेश दे दिए गए हैं।