फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   युवती की हत्या का मामला दर्ज

युवती की हत्या का मामला दर्ज

Thu, 21 Nov 2013 05:42 AM IST
Una
Una Updated Thu, 21 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
ऊना। सदर पुलिस थाना में एक युवती की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर सदर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेशों पर दर्ज की है। युवती के पिता ने न्यायालय में अरजी दायर करके आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज करके छानबीन भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि हरोली क्षेत्र का एक युवक 14 नवंबर को उनकी बेटी को भगा ले गया। आरोप जड़ा है कि उन्हें शक है कि आरोपी युवक ने उनकी बेटी को मौत के घाट उतार दिया है। इतने दिनों से युवती ने अपने परिजनों से फोन पर भी बात तक नहीं की है। यह भी आरोप है कि आरोपी युवक के परिजन भी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। युवती के पिता ने कहा कि उनकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं है। यदि वह जिंदा होती तो परिजनों से दूरभाष पर जरूर बात करती। न्यायालय के आदेशों पर दर्ज हुए हत्या के इस मामले में पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने आरोपी युवक और युवती से दूरभाष पर बात की। युवक इस युवती को भगा ले गया है और दोनों ने शादी रचा ली है। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है। बयान आदि दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed