फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   महिला कामगारों को साइकिल की सवारी

महिला कामगारों को साइकिल की सवारी

Thu, 21 Nov 2013 05:43 AM IST
Una
Una Updated Thu, 21 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को बाथू में आयोजित कार्यक्रम में 46 महिला कामगारों को साइकिल खरीदने के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये के चेक प्रदान किए। हर महिला कामगार को तीन हजार रुपये का चेक दिया गया।
विज्ञापन

यह चेक उन महिला कामगारों को प्रदान किए गए, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण करवा रखा है। इसके अलावा उद्योग मंत्री ने बाथू निवासी सुरेंद्र नाथ को उपचार के लिए तीन लाख और अशोक कुमार को एक लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया। उद्योग मंत्री ने कहा कि श्रमिकों एवं कामगारों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कामगारों से इस बोर्ड के साथ पंजीकृत होकर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उद्योग मंत्री ने कहा कि बाथू में कामगारों के लिए करीब पांच करोड़ की लागत से लेबर हॉस्टल व 10 करोड़ की लागत से सार्वजनिक सुविधा केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। बाथू में रेन शेल्टर भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बद्दी-बरोटीवाला के बाद बाथू-बाथड़ी-टाहलीवाल उद्यमियों का दूसरा पसंदीदा स्थल बन रहा है और आने वाले दिनों में कई नए उद्योग यहां स्थापित होंगे। हरोली की सात पंचायतें वाटरशेड के तहत आई हैं, जिनमें बाथू पंचायत भी शामिल है। इसे 1.21 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एडवोकेट धर्म सिंह चौधरी, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, हस्तकरघा व हस्तशिल्प निगम के निदेशक राकेश दत्ता, भवन निर्माण एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड की निदेशक सुरेखा राणा, जिला एनजीओ के अध्यक्ष विपिन राणा, पूर्व अध्यक्ष विनोद शर्मा व बीडीओ केएस राणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed