{"_id":"23-52914","slug":"Una-52914-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों का लोन न चुकाने पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों का लोन न चुकाने पर एफआईआर
Una
Updated Thu, 21 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (ऊना)। पंजाब नेशनल बैंक की शाखा चकसराय के प्रबंधक ने पुलिस में एक महिला सहित दो लोगाें के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि उक्त लोगों ने ट्रैक्टर तथा ट्राली खरीदने के लिए लोन लिया था। बाद में किस्तें जमा न करवाने पर इन दोनों के खिलाफ बैंक ने कोर्ट में अरजी दायर करके मामला दर्ज कराने की गुहार लगाई। न्यायालय ने पुलिस थाना को केस दर्ज करने के आदेश दिए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार बैंक शाखा प्रबंधक हरमेल सिंह ने शिकायत में कहा है कि ज्वार निवासी सोनू कुमारी पत्नी पूर्ण चंद और सुरेश कुमार पुत्र देवराज ने बैंक से 6-6 लाख रुपये कर्ज लिया था। बैंक द्वारा बार-बार कहने के बावजूद उक्त लोगों ने किस्तें नहीं भरीं। बैंक द्वारा सूचना देने के बावजूद उक्त लोगों ने उसकी परवाह न की। इस पर बैंक मैनेजर ने न्यायालय में इनके खिलाफ अरजी दायर करके एफआईआर के आदेश जारी करने की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेशों पर अंब थाना में एफआईआर हुई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी। अंब के थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने मामला दर्ज होने पुष्टि करते हुए कहा कि कोर्ट के आदेशों पर ज्वार निवासी सोनू कुमारी पत्नी पूर्ण चंद और सुरेश कुमार पुत्र देवराज के खिलाफ भादंसं की धारा 420 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है।