{"_id":"23-52425","slug":"Una-52425-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कालेज में एबीवीपी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कालेज में एबीवीपी का प्रदर्शन
Una
Updated Fri, 08 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को अपनी मांगों को लेकर कालेज परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
एबीवीपी इकाई के सहसचिव शिवम पराशर ने कहा कि पिछले वर्ष प्रदेश विवि में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्तियां होनी थीं, जिस पर इंटरव्यू तक हो चुका था, मात्र परिणाम घोषित होना था। लेकिन प्रदेश कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद इस परिणाम को घोषित करवाने की बजाए और रद्द करवा दिया। एबीवीपी 9 नवंबर को प्रदेश भर में मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर रोष जाहिर करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के अधिकतर महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद रिक्त पड़े हुए हैं। इसके चलते छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश विवि हमेशा से ही अपने निर्णयों को थोपता आ रहा है, जिसे विद्यार्थी परिषद सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है, तब से प्रदेश में शिक्षा का क्षेत्र भी राजनैतिक अखाड़ा बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व प्रदेश में रूसा सिस्टम लागू करके प्रदेश के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। दूसरी ओर शिक्षा के व्यापारीकरण एवं निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसे एबीवीपी सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश सरकार ने मांगों को लेकर जल्द कदम नहीं उठाए तो एबीवीपी उग्र आंदोलन शुरू करेगी।
इस अवसर पर रजत ठाकुर, अंकुर, विक्की, निर्मल, शबनम, विशाली, कविता, पायल, दीक्षा, संजय, रीचा, प्रणव, गुरदीप सिंह, अभिमन्यु, अभिषेक, सौरभ और गौरव सहित अन्य परिषद कार्यकर्ता मौजूद रहे।