फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   महिला पर लाठी से हमला

महिला पर लाठी से हमला

Fri, 08 Nov 2013 05:42 AM IST
Una
Una Updated Fri, 08 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बंगाणा (उना)। बंगाणा उपमंडल के ठंठू इलाके में एक ट्रैक्टर चालक ने महिला पर लाठी से हमला कर उसे लहूलुहान कर डाला। वारदात में महिला के सिर पर चोटें आई हैं। महिला के सिर में तीन टांके लगे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश को वजह बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार थाने में विमला देवी पुत्री बुजलाल निवासी ठठूं ने शिकायत दर्ज कराई कि बुधवार सुबह करीब सवा सात बजे वह घर के आंगन में खड़ी थी। इस दौरान उनके घर के पीछे से गुजर रहे रास्ते से चलते समय राज कु मार उनके बच्चों को गालियां दे रहा था। जैसे ही विमला ने राज कु मार को गालियां देने का कारण पूछा तो वह आग बबूला हो उठा। उसने लाठी से विमला के सिर पर वार कर दिया जिससे विमला के सिर में काफी चोटें आई।

आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने विमला पर लात और घूंसे भी बरसाए। महिला ने थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी ट्रैक्टर चालक है। बंगाणा के थाना प्रभारी रामदास कौशल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला का मेडिकल करवा दिया गया है। आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed