फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   डिपो संचालन समितियां सरकार से नाराज

डिपो संचालन समितियां सरकार से नाराज

Thu, 18 Apr 2013 05:30 AM IST
Una
Una Updated Thu, 18 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी डिपुओं में नान सब्सिडाइज्ड वस्तुओं की बिक्री पर प्रतिबंध पर विचार को लेकर की जा रही बयानबाजी पर डिपो संचालन समितियां भड़क उठी हैं। समिति अध्यक्षों में देसराज, शिव स्वरूप, रमेश चंद, शमशेर सिंह, बलदेव सिंह, जोगिंद्र पाल सहित विभिन्न सभाओं के सचिवों में चैन सिंह, राज कुमार, विनोद, सुरजीत, रविंद्र ने बताया कि पीडीएस की वस्तुओं के साथ डिपुओं में सस्ती दर पर उद्योगों से जो कुछेक वस्तुएं खरीद कर बेची जाती हैं, उनका सीधा लाभ क्षेत्र की जनता को मिलता है। खुले बाजार से मिलने वाली वस्तुएं डिपुओं में कम दर पर मिलने से इसका सीधा लाभ गरीब वर्ग से जुडे़ लोगाें को मिलता है। डिपुओं में सामान खरीदने ज्यादातर गरीब श्रेणी के लोग आते हैं। डिपुओं में बिना सब्सिडी की वस्तुओं की बिक्री करीब 30 साल से चली आ रही है। उन्हाेंने कहा कि सरकार की ओर से डिपुओं पर दिए जा रहे ऐसे ब्यान हैरान करने वाले हैं। उन्हाेंने बताया कि अगर प्रदेश सरकार ने डिपुओं में नॉन सब्सिडाइज्ड वस्तुओं की बिक्री बंद करने का निर्णय लिया तो उन पर लोगाें की नाराजगी भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed