फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   अफजल को फांसी, शहीदों को श्रद्धांजलि

अफजल को फांसी, शहीदों को श्रद्धांजलि

Sun, 10 Feb 2013 05:31 AM IST
Una
Una Updated Sun, 10 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
मैहतपुर/बंगाणा/गगरेट (ऊना)। संसद पर हमले के सूत्रधार आतंकी अफजल गुरु को फांसी पर लटकाए जाने के निर्णय को ऊना जिला में सराहा गया है। राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि संसद पर आतंकी हमले को नाकाम करनेे में शहीद हुए पुलिस कर्मियों की शहादत बेकार नहीं गई है। अफजल को फांसी उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने संसद पर हमले के दौरान किसी न किसी रूप में अपनी जान गंवाई थी। शनिवार सुबह अफजल गुरु को फांसी दिए जाने की खबर आते ही लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी थी। ब्राह्मण क्षत्रिय साझा मंच ने यूपीए सरकार की ओर से लिए गए इस निर्णय को दुरुस्त बताते हुए इसका स्वागत किया है। वहीं, शिवसेना के प्रांतीय अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ ने कहा कि राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने अफजल गुरु की दया याचिका को खारिज कर न केवल भारत बल्कि समूचे विश्व के देशों में आतंकी गतिविधियों में संलिप्त आतंकवादियों को यह संदेश दिया है कि खून की होली खेलने वालों का अंत कैसा होता है। ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष पंडित पीसी शर्मा, मुख्य सलाहकार शंतनजीव सहोड़, प्रदेश प्रवक्ता एसडी सहोड़, केडी शर्मा, क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष ठाकुर सीता राम, राजेंद्र सिंह, रोशन लाल शर्मा, संजीव कंवर, केडी शर्मा, शिव किशोर वासुदेवा, सेवानिवृत्त कर्नल सतदेव सिंह, प्रेम सागर, सुरेंद्र नोनी, जगदीश चंद्र, अश्वनी ठाकुर, महिला प्रधान मीना शर्मा, कैप्टन प्रीतम डढवाल, गुरवचन जसवाल, राधेश्याम ऐरी ने अफजल गुरु को फांसी का स्वागत किया है।
विज्ञापन

उधर, कुटलैहड के कांग्रेस नेता रामदास मलांगड ने इस निर्णय को देश विरोधी ताकतों को कड़ा संदेश देने वाला बताया है। बंगाणा के बीडीसी सदस्य रणवीर राणा, मुच्छाली पंचायत के प्रधान चंद्र कुमार, धनेत पंचायत के प्रधान रमेश चंद शर्मा, कुटलैहड कांग्रेस के युवा नेता पंकज शर्मा तथा भूषण शर्मा ने सरकार की ओर से पहले अजमल कसाब तथा अब अफजल गुरु को फांसी दिए जाने को एक ऐतिहासिक तथा साहसी कदम बताया है। गगरेट में भाजपा के जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह ने अफजल गुरु को फांसी देने के निर्णय का स्वागत किया, वहीं कांग्रेस पर निशाना भी साधा है। उन्हाेंने कहा कि यह निर्णय देरी से लिया गया हैं। उधर, कांग्रेस पार्टी के विधायक राकेश कालिया ने इसका श्रेय पार्टी की आतंक विरोधी नीतियों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed