{"_id":"23-38988","slug":"Una-38988-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अफजल गुरु को लटकाओ सूली पर : मंच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अफजल गुरु को लटकाओ सूली पर : मंच
Una
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। 26/11 मुंबई हमले के दोषी आतंकी अजमल कसाब को फांसी दिए जाने का अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा तथा ब्राह्मण सभा ने स्वागत किया है। साझा मंच ने कहा कि अजमल कसाब को फांसी दिए जाने का भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से देर से लिया गया सही फैसला है। वीरवार को ब्राह्मण सभा के प्रांतीय अध्यक्ष डा. भूषण जोशी, जिला अध्यक्ष पंडित पीसी शर्मा, मुख्य सलाहकार शंतनजीव सहोड़, क्षत्रिय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सर्वजीत सिंह, जिला अध्यक्ष ठाकुर सीता राम, सुरजीत सिंह, रिटा. कर्नल महेंद्र सिंह, संजीव कंवर, ब्राह्मण सभा के संयुक्त सचिव केडी शर्मा, डा. केडी वशिष्ठ, महामंत्री पंडित शिव किशोर वासुदेवा, युवा ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष पंकज सहोड़, प्रदेश प्रवक्ता सुखदेव शर्मा, क्षत्रिय महासभा के रघुवीर सिंह, सतदेव सिंह, योगेंद्र सिंह, विनय कुुमार, रक्षपाल सिंह, प्रभात सिंह, सुरेंद्र परिहार नोनी समेत अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि कसाब को बहुत पहले फांसी दे दी जानी चाहिए थी। कसाब ने निर्दोष लोगों की जानें ली थीं। इन लोगों का कहना है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय की ओर से फांसी की सजा सुनाए जाने के फैसले के बाद भी जिंदा अफजल गुरु को फांसी न दिया जाना, निंदा का विषय है। साझा मंच ने मांग उठाते हुए कहा कि कि लोकतंत्र के सर्वोच्च मंदिर पर हमले के प्रमुख दोषी अफजल गुरु को भी जल्द से जल्द सूली पर लटकाया जाना चाहिए।
विज्ञापन