फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   कबूतरबाजी के आरोप में एक गिरफ्तार

कबूतरबाजी के आरोप में एक गिरफ्तार

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Una
Una Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। पंडोगा पुलिस ने कबूतरबाजी के आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर विदेश भेजने के नाम पर हरोली क्षेत्र के बढेड़ा निवासी एक व्यक्ति के साथ ठगी करने का आरोप है। हालांकि आरोपी ने इससे पूर्व पुलिस के सामने 15 दिन का समय मांग कर उक्त व्यक्ति के पैसे लौटाने की बात कही थी, लेकिन ऐसा न करने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बढेड़ा निवासी पवन कुमार काैंडल ने होशियारपुर निवासी नरेंद्र सिंह के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर चार लाख की ठगी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था। दो साल तक विदेश का वीजा न मिलने पर पवन कुमार कौंडल ने अदालत का दरवाजा खटखटा दिया। कुछ दिन पहले इसी कबूतरबाज ने हरोली थाना में रुपये वापस करने के लिए 15 दिन का समय मंागा था। अपना वायदा पूरा न करने पर पुलिस ने दोबारा उसे थाने में तलब किया और अदालत के सामने पेश किया। अदालत ने उसे 15 दिन की हिरासत में भेज दिया। वहीं, चौकी इंचार्ज पंडोगा जसवीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्हाेंने कहा कि नरेंद्र सिंह निवासी होशियारपुर को तीन दिन के रिमांड पर भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed