{"_id":"23-38796","slug":"Una-38796-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश न होने से कृषि कारोबार में टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश न होने से कृषि कारोबार में टेंशन
Una
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
दुलैहड़ (ऊना)। रबी सीजन के शुरुआत में ही किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गेहूं बिजाई का समय निकल रहा है। कई स्थानों पर किसानों ने बिजाई शुरू कर दी है। लेकिन, अभी तक इंद्र देव की बेरुखी के चलते किसानों में टेंशन की स्थिति है। सिंचाई रहित कृषि योग्य भूमि के मालिक बारिश न होने से परेशान हैं। खेतों में पानी की कमी को पूरा करने के लिए कृषि कारोबारियाें की निगाह आसमान की तरफ लगी है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश का इंतजार और लंबा हो सकता है।
कृषि कारोबारियाें में जीत सिंह, रविंद्र चौधरी, काबुल सिंह, जोगिंद्र जौड़ू, सुखवंत सिंह, हरकिशन सिंह, राजीव कुमार, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र राणा आदि का कहना है कि रबी सीजन में बिजाई से पूर्व एक बारिश अवश्य होती है, जो बिजाई के लिए जमीन में पर्याप्त नमी को बरकरार रखती है और फसलों के लिए इसे काफी अहम माना जाता है। इस दफा उन्हें बिना बारिश ही बिजाई करने को विवश होना पड़ रहा है। खेतों में जो थोड़ी बहुत नमी है, उसे ही इस समय बिजाई के लिए अमृत समझा जा रहा है। उधर, मौसम विभाग के कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार शर्मा का कहना है कि अभी तक बारिश होने की संभावनाएं बेहद क्षीण है। उन्होंने बताया कि आने वाले 15 दिन तक बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।