Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जो सुनेगा, किसान उसी को चुनेगा

जो सुनेगा, किसान उसी को चुनेगा

Sat, 20 Oct 2012 12:00 PM IST
Una
Una Updated Sat, 20 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब उपमंडल के तहत अधिकांश पंचायतों के किसान आज भी सिंचाई की उचित व्यवस्था न होने के कारण मुश्किल में हैं। फसलों की पैदावार में लगातार कमी हो रही है। इससे किसानों में तनाव बढ़ता जा रहा है। वहीं ज्यादातर किसान कर्ज के बोझ तले दब गए हैं। उधर, राजनेताओं के लोक लुभावने वादों की जमीनी हकीकत कुछ और ही है। किसानों का कहना है कि चुनाव के समय सभी दल उनके साथ आकर खड़े हो जाते हैं और उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए बड़े-बड़े सब्जबाग दिखाए जाते हैं। लेकिन, चुनाव बीतने के साथ ही वह अपने वादों को संदूकों में बंद कर देते हैं। जिन्हें पांच साल के लिए संभाल कर रख लिया जाता है। दशकों से प्रदेश की सरकारें सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में उम्दा काम करने के दावे करती आ रही है। लेकिन, देश को अन्न देने वाले किसान लगातार पतन की ओर बढ़ रहे हैं। किसानों में जगवीर सिंह, राजेंद्र राणा, सुरेंद्र ठाकुर, अमर सिंह, सुरेश कुमार, जीवन लाल, शशिपाल राणा, सतीश कुमार, सुभाष चंद्र का कहना है कि उपमंडल की अधिकांश पंचायतों में सिंचाई सुविधा नहीं है। ऐसे में कृषि कारोबार पर निर्भर रहने वाली अधिकतर जनता के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने दो टूक कहा है कि जो किसानों की सुनेगा, किसान वर्ग उसी को चुनेगा। अन्यथा मंदी की मार झेल रहे कृषि कारोबारियों को चुनाव का बहिष्कार करने में कोई संकोच नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed