फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   भाजपा नहीं कांग्रेस ने बेचा हिमाचल : धूमल

भाजपा नहीं कांग्रेस ने बेचा हिमाचल : धूमल

Sat, 20 Oct 2012 12:00 PM IST
Una
Una Updated Sat, 20 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कांग्रेस की हालत चोर मचाए शोर जैसी हो गई है। राष्ट्रीय स्तर पर एक के बाद एक खुलासे में यह बात स्पष्ट हो गई है कि हिमाचल को कांग्रेस ने बेचा है। अपने गुनाह पर पर्दा डालने और लोगों का ध्यान बांटने के लिए वीरभद्र सिंह पिछले कुछ दिन से भाजपा पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार को गगरेट के मवा कोहलां में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि वीरभद्र ने एक एनआरआई को नियमों को ताक पर रखकर हिमाचल में जमीन खरीदने की अनुमति दी थी। हिमाचल की जनता वीरभद्र सिंह से जानना चाहती है कि उनके मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में उनके साले अरुण सेन पर किस का हाथ था। जिसकी वजह से उन्होंने 1250 बीघा जमीन दबा रखी थी। जबकि हिमाचल लैंड सीलिंग एक्ट के अनुसार कोई भी व्यक्ति 168 बीघा से ज्यादा जमीन अपने पास नहीं रख सकता। यही नहीं अरुण सेन ने अवैध तरीके से 296 बीघा जमीन विक्रम सेन और रणधीर सेन को हस्तांतरित कर दी थी। इस अवैध कार्य से राज्य के राजस्व को चूना लगा। अरुण पर किसका हाथ था कि उन्होंने 97 बीघा भूमि किसी पुष्पा और सतीश को मात्र 4500 रुपये बीघा के हिसाब से बेच दी। बाद में उन्हीं लोगों से जीपीए लेकर धारा 118 की स्वीकृति लिए बगैर इसी भूमि को मैसर्ज केके फर्म और मैसर्ज एसके फर्म को बेच दिया। दोनों फर्मों ने 7.17 लाख प्रति बीघा के हिसाब से डीएलएफ कंपनी को जमीन बेची। जो लगभग 160 गुणा ज्यादा कीमत पर बेची गई। सीडी कांड, स्टील मंत्रालय में कबाड़ घोटाला, आयकर विभाग के छापे में किसी वीबीएस और एपीएस का नाम सामने आना और अब जमीन घोटाले की परतें उधड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed