{"_id":"23-37523","slug":"Una-37523-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र मेले के लिए सजा चिंतपूर्णी दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र मेले के लिए सजा चिंतपूर्णी दरबार
Una
Updated Tue, 16 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ऊना। नवरात्र मेले के लिए चिंतपूर्णी मंदिर पूरी तरह सज गया है। जिला प्रशासन ने भी 24 अक्तूबर तक चलने वाले इस मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के माकूल इंतजाम किए हैं। एसडीएम अंब अश्वनी रमेश मेला अधिकारी होंगे और डीएसपी अंब मेला सुरक्षा अधिकारी तैनात किए गए हैं। यह जानकारी डीसी एवं मंदिर न्यास आयुक्त जेआर कटवाल ने सोमवार को दी। बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र को पांच भागों में बांटा गया है। श्रद्धालु किसी भी जानकारी के लिए सेक्टर प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं। मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं होमगार्ड के 600 कर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मां की पवित्र पिंडी’ के दर्शनों के लिए पर्ची की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को दिन-रात खोलने का निर्णय लिया गया है। पंक्तियों में श्रद्धालुओं को पानी पिलाने के लिए पांच स्थानों पर 30 अतिरिक्त सेवादार लगाए गए हैं। सड़क के किनारे लंगर लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
मालवाहक वाहनों में सफर न करें भक्त
ऊना। उपायुक्त जेआर कटवाल ने चिंतपूर्णी असूज नवरात्र मेले में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे मालवाहक वाहनों में सफर न करें। जरा सी लापरवाही अमूल्य जानों को खतरे में डाल सकती है। श्रद्धालु पॉलीथिन साथ लेकर न आएं। इस पर प्रतिबंध है। बैक डोर एंट्री व चोर दरवाजे से दर्शन करने से न केवल व्यवस्था में व्यवधान पड़ता है बल्कि, उन हजारों श्रद्धालुओं की आस्था को भी ठेस लगती है जो घंटों लाइन में खड़े रहते हैं। मां के पवित्र स्थान पर ऐसा करके पाप के भागी न बनें।