{"_id":"30151","slug":"Una-30151-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगरेट में 25 झुग्गियां राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगरेट में 25 झुग्गियां राख
Una
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। गगरेट नगर में दोपहर लगभग एक बजे नगर के पुराना अंब रोड में स्वां नदी के किनारे अग्निकांड में प्रवासी मजदूरों की 25 झुग्गियां राख हो र्गइं। अग्निकांड में मजदूरों एवं उनके परिवार के लोगों के तन पर पहने हुए कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा। मजदूर पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। जब तक अग्निशमन की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचतीं, तब तक सब कुछ राख हो चुका था।
प्रत्यक्षदर्श्यों के अनुसार दोपहर लगभग एक बजे मजदूरों की झोपड़ियों से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते सभी झुग्गियां पल भर में ही राख हो र्गइं। इनमें रहने वाले सभी मजदूर एवं औरतें दिहाड़ी लगाने गए हुए थे। कुछ बच्चे एवं कुछ औरतें झुग्गियों में घरेलू कार्यों में व्यस्त थीं। ये सभी अग्निकांड के दौरान बाल-बाल बच गए।
पीड़ित मजदूरों महेश, राम, चीनू, महेश, उपेंद्र, नरेंद्र, मंगल, ब्रिजेश्वर, सेवक रविंद्र, रतन दुलारा, बंसी ने बताया कि आगजनी में उनका लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। नगदी भी समान के साथ जल गई। मजदूरों ने बताया कि उनका राशन, कपड़े, बर्तन, बिस्तर, टीवी आदि सब-कुछ राख हो गया। अग्निकांड के बाद सभी मजदूर एवं उनके परिवार सड़क पर आ गए हैं।
विज्ञापन
गगरेट थाना प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि अचानक लगी आग से प्रवासी मजदूरों की लगभग 25 झोंपड़ियां राख हो गई हैं।