फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पांच बताकर सात बजे तक बंद रखी बिजली

पांच बताकर सात बजे तक बंद रखी बिजली

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Una
Una Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय पर रोड प्रोजेक्ट का कार्य होने के कारण खंभों की अदला-बदली का भी कार्य विद्युत बोर्ड की ओर से शुरू किया गया है, लेकिन वीरवार को विद्युत बोर्ड का यह कार्य उस समय लोगों के लिए आफत बन गया, जब सायं पांच बजे तक बिजली बंद रहने के नोटिस का फायदा उठाते हुए सायं सात बजे तक बिजली की सप्लाई नहीं छोड़ी गई। सात बजे बिजली आने के बाद भी सप्लाई का आने-जाने का खेल जारी रहा। वीरवार को शहर के हजारों लोगों को लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में पंखे का भी सहारा नहीं मिल पाया। विद्युत बोर्ड की इस करतूत से शहर के लोगों में खासा रोष देखा गया। बताया जा रहा है कि शनिवार को फिर से बोर्ड की ओर से बिजली बंद रखी जानी है, जिससे लोगों में चिंता होने लगी है।
विज्ञापन

स्थानीय बाशिंदों में विनोद कुमार शर्मा, तरसेम शर्मा, मुकेश कुमार, बलवीर सिंह, सुरजीत धीमान व रमन कुमार ने बताया कि विद्युत बोर्ड की ओर से लाइनों में फेरबदल और आवश्यक रखरखाव के चलते वीरवार के दिन विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना दी थी, जिसमें सुबह नौ बजे से पांच बजे तक का समय दिया गया था, लेकिन पांच की बजाय सात बजे के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु हो पाई है। इसके चलते जिला मुख्यालय के सैकड़ों घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और कई कार्यालयों में लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ा। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन को विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर ही काम पूरा करने पर जोर देना चाहिए, जिससे लोगों को मुसीबतों का सामना न करना पड़े। उधर, विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता केएस रणौत का कहना है कि काम कुछ लंबा खिंच जाने के कारण ऐसी परेशानी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed