{"_id":"30100","slug":"Una-30100-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिकाें ने मांगा सरकार से संशोधित वेतनमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिपिकाें ने मांगा सरकार से संशोधित वेतनमान
Una
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश लिपिक वर्गीय महासंघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष तारा सिंह ने प्रदेश सरकार से अपील की है कि वह पंजाब सरकार की ओर से संशोधित वेतनमान प्रदेश में तुरंत लागू करे। पंजाब सरकार ने अपने लिपिक वर्ग को पे-बैंड, ग्रेड-पे तथा विभिन्न भत्ते देकर उनका विश्वास जीता है तथा उनके हितों की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि लिपिक वर्गीय महासंघ का राज्य स्तरीय अधिवेशन जून में ऊना में आयोजित किया जा रहा है। इसमें हिमाचल प्रदेश के समस्त लिपिक वर्ग के साथ-साथ पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने एक माह के अंदर लिपिक वर्ग के संशोधित वेतनमान को प्रदेश में लागू नहीं किया तो लिपिक वर्ग को इसके लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इसकी रूपरेखा भी इसी अधिवेशन में तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी। कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सचिवालय कर्मचारियों को संशोधित सचिवालय भत्ते पंजाब की तर्ज पर एक दिसंबर 2011 से तो जारी कर दिए हैं, लेकिन शेष कर्मचारियों को अभी तक ऐसा कोई भी लाभ नहीं दिया गया है।
विज्ञापन