{"_id":"29905","slug":"Una-29905-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ते पारे ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ते पारे ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
Una
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ऊना। जिले में गर्मी ने पिछले दो दिन से अपना रंग दिखाना आरंभ कर दिया है। मई माह के पहले सप्ताह से ही सूर्यदेव प्रचंड हो चुके हैं। हालत ऐसी है कि ऊना में पारा 39 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छूने वाला है। हालांकि मार्च माह के अंतिम दिनों तक सुबह शाम की ठंड से लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल रही थी, लेकिन अब मौसम धीरे-धीरे अपना रंग बदलने लगा है। ऊना जिला हिमाचल प्रदेश का सबसे गर्म जिला माना जाता है।
स्थानीय निवासियों में दीपक शर्मा, राजीव धीमान, संदीप लाड्डी, सुरेश चाहल, संजीव लवली, अजय शर्मा, रमन कुमार, गौरव अरोड़ा व पुनीत कंवर का कहना है कि मार्च में बीच-बीच में बारिश होने से प्रचंड गर्मी से काफी बचाव हो गया था, लेकिन मई माह के शुरुआती हफ्ते में ही गर्मी धीरे-धीरे बढ़नी शुरू हो गई, जिससे मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई हैं। उन्हाेंने कहा कि गर्मी के साथ सड़कों की धूल मिट्टी भी सेहत पर काफी बुरा असर कर रही है। उन्होंने बताया कि मौसम ने मात्र दो ही दिन में अपना रंग दिखाना आरंभ कर दिया है। उधर, मौसम विभाग के कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार शर्मा का कहना है कि आने वाले दिनों में पारे के और बढ़ने की संभावना है।