{"_id":"29742","slug":"Una-29742-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गगरेट के लोगों को मिलेगी सिंचाई सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गगरेट के लोगों को मिलेगी सिंचाई सुविधा
Una
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रविंद्र रवि ने बुधवार को गगरेट विस के तहत एक करोड़ 16 लाख 23 हजार रुपये की लागत से रामनगर, गोंदपुर बनेहड़ा एवं गुगलैहड़ में बनी तीन सिंचाई योजनाओं का उद्घाटन कर जनता के सुपुर्द किया। रविंद्र रवि ने वीरवार सुबह रामनगर में 47.18 लाख रुपये से बने सिंचाई नलकूप, गोंदपुर बनेहडा में 37.44 लाख रुपये और गुगलैहड़ में 38.61 लाख रुपये के नलकूप का उद्घाटन किया। इसके अलावा लोहारली में लगभग 24 लाख से बनी डिस्पेंसरी को भी जनता को समर्पित किया। इस मौकै पर उनके साथ विधायक बलवीर सिंह, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, जिला परिषद की चेयरपर्सन रानी रणौत, पूर्व जिला पार्षद सुशील कालिया, विजय चौधरी, नरेंद्र ठाकुर, विकास विक्की, राजीव राजू, जिला पार्षद कमलेश कुमारी, बीडीसी वाइस चेयरपर्सन मीना कुमारी, आईपीएच के मुख्य अभियंता अशोक श्रीधर, अधीक्षण अभियंता परवेज अख्तर, अधिशासी अभियंता हरिंद्र भारद्वाज, एसडीओ आरके शर्मा, पूर्व जिला पार्षद सतपाल सिंह, प्रदीप शर्मा, लक्ष्मी जरियाला, साधु सिंह, नरेश जसवाल, रमेश हीर व पवन नंबरदार सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन