{"_id":"612a69618ebc3e7a1e6ffc57","slug":"955-child-sex-ratio-in-una-block-una-news-sml381943211","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास खंड ऊना का शिशु लिंगानुपात 955 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास खंड ऊना का शिशु लिंगानुपात 955 पहुंचा
विज्ञापन
एसडीएम डॉ. निधि पटेल कल्याण भवन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा पोषण अभियान की खंड स्तरीय निगरानी सम?
- फोटो : Una
ऊना। जिले में शिशु लिंगानुपात में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वर्ष 2011 की जनगणना में जिला ऊना में शिशु लिंग अनुपात 875 था जोकि 2021 में 938 हो गया है।
विकास खंड ऊना का शिशु लिंग अनुपात बढ़कर 955 हो गया है। यह जानकारी एसडीएम डॉ. निधि पटेल ने कल्याण भवन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा पोषण अभियान की खंड स्तरीय निगरानी समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि ऊना विकास खंड में बेटियों के प्रति समाज की मानसिकता में बदलाव के लिए कन्याओं के लिए कई प्रोत्साहनवर्धक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। मेरे गांव की बेटी मेरी शान के तहत ऊना विकास खंड की 15 बेटियों को विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने पर बड़े समारोहों में सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त विशेष उपलब्धि हासिल करने वाली वीमेन एचीवर के फोटाग्राफ, फ्लैक्स और होल्डिंग प्रतिष्ठित संस्थानों में लगाए गए हैं। उन्होंने बीएमओ को नियमित तौर पर अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए ताकि किसी भी स्तर पर लिंग जांच न हो सके। बताया कि बेटी है अनमोल योजना के तहत ऊना विकास खंड की 45 कन्याओं को 5 लाख 36 हजार रुपये की राशि दी गई है। इसके अलावा चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से 9 अनाथ कन्याओं को नंदा इंस्टीट्यूट और हिमकैप्स नर्सिंग कालेज बढेड़ा में जीएनएम का कोर्स करवाया जा रहा है। बैठक में डीपीओ सतनाम सिंह, बीएमओ बलराम धीमान, तहसील कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार, एसडीओ जलशक्ति एचएस ठाकुर, एसईवीपीओ मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पोषण अभियान में ऊना जिला राज्य में प्रथम
पोषण अभियान पर चर्चा करते हुए एसडीएम ने बताया कि पोषण पखवाड़ा 16 से 31 मार्च तक आयोजित किया गया। इसमें जिला ऊना को प्रदेश में प्रथम रहा। जिला स्तर पर विकास खंड अंब प्रथम तथा ऊना दूसरे स्थान पर रहा है। उन्होंने बीएमओ को 9 माह से 5 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को शत-प्रतिशत विटामिन ए सप्लीमेंट देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।