फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   93.69 lakh fraud due to cyber crime in five months

Una News: पांच महीने में साइबर क्राइम से 93.69 लाख की धोखाधड़ी

Mon, 10 Jun 2024 02:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 10 Jun 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
93.69 lakh fraud due to cyber crime in five months
जिले में साइबर ठग नए-नए तरीकों से ठगी की साजिश करके ऐंठ रहे पैसे
विज्ञापन

एएसपी बोले +92 नंबर से कॉल आए तो हो जाएं सावधान
पुलिस नारकोटिक्स ईडी के अधिकारियों के फोटो लगाकर कर रहे व्हाट्सएप कॉल
जसवीर ठाकुर
ऊना। साइबर ठग नए-नए तरीकों से ठगी की साजिश कर रहे हैं। ऑनलाइन सारी जानकारियां लेकर फोन कॉल कर डरा-धमकाकर पैसे ऐंठ रहे हैं। इसको लेकर ऊना जिला पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। +92 नम्बर से कॉल आए तो सावधान हो जाएं। ये नंबर नहीं खतरे की घंटी हैं।
इतना ही नहीं, बल्कि पुलिस नारकोटिक्स ईडी के अधिकारियों के फोटो लगाकर व्हाट्सएप कॉल करके धमकाकर पैसे ऐंठ जा रहे हैं। जिला में इस वित्तीय वर्ष के पांच माह में जून के पहले हफ्ते तक साइबर क्राइम से 93 लाख 69,230 की धोखाधड़ी आम जनता के साथ हो चुकी है। इनमें से ऊना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 30 लाख 40,713 रुपये शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर रिफंड भी करवा दिए हैं। वहीं, 28 लाख 50 हजार फ्रिज किए गए हैं।
विज्ञापन

एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पहली जनवरी से लेकर जून माह के पहले हफ्ते तक 228 साइबर क्राइम से संबंधित फ्रॉड के मामले सामने आए थे। इनमें से 73 सोशल मीडिया और 155 साइबर केस के शामिल थे। दो क्रिमिनल केस में 379 आईपीसी के तहत जिला साइबर सेल में मामला दर्ज किया गया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है और चोरी की गई संपत्ति को भी कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन दिनों +92 नंबर से लोगों को फोन आ रहे हैं और लोगों को साइबर क्राइम का शिकार बनाकर धोखाधड़ी कर रहे हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि इस नंबर से किसी प्रकार का कोई फोन आए तो उसका जवाब न दें। इसकी सीधे तौर पर पुलिस और साइबर सेल में शिकायत करें, ताकि इसमें समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके और धोखाधड़ी के मामलों पर भी अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा है कि इस तरह के मामलों को सुलझाने के लिए पुलिस तत्परता के साथ काम कर रही है और आम जनता भी अलर्ट रहे। किसी भी प्रकार के साइबर क्राइम से संबंधित गतिविधि के बारे में किसी प्रकार के फेक मैसेज या लिंक पर क्लिक न करें।


साइबर सुरक्षा के लिए ये न करें:-
- संवेदनशील जानकारी को कार्यालय में इधर-उधर न छोड़ें।
- अपने डेस्क पर निजी जानकारी वाले प्रिंटआउट या पोर्टेबल मीडिया न छोड़ें।
- सोशल मीडिया साइटों सहित सार्वजनिक साइटों पर कोई भी निजी या संवेदनशील जानकारी, जैसे क्रेडिट कार्ड नंबर, पासवर्ड या अन्य निजी जानकारी पोस्ट न करें।
- जब तक ऐसा करने के लिए अधिकृत न किया जाए, इसे ईमेल के माध्यम से न भेजें।


दस अक्षर का बनाएं पासवर्ड
अनुमान लगाने में कठिन पासवर्ड या पासफ़्रेज़ का उपयोग करें। एक पासवर्ड में अपरकेस अक्षरों, लोअरकेस अक्षरों, संख्याओं और विशेष वर्णों का उपयोग करते हुए कम से कम 10 अक्षर होने चाहिएं। आपके लिए याद रखना आसान, लेकिन हमलावर के लिए अनुमान लगाना कठिन हो, इसके लिए एक संक्षिप्त शब्द बनाएं। वहीं, अलग-अलग खातों के लिए अलग-अलग पासवर्ड का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed