{"_id":"5c6d8992bdec224e364faa15","slug":"91550682514-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में गठित होंगे कैरियर काऊंसलिंग सैल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में गठित होंगे कैरियर काऊंसलिंग सैल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणि कुमार सरोआ
ऊना। हर सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए कॅरिअर काउंसलिंग सेल गठित किए जाएंगे। इसमें स्कूल शिक्षकों से लेकर उच्च पदों को संभाले हुए विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।
कॅरिअर काउंसलिंग सेल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का मार्ग दर्शन करना होगा। विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक रूप से जागरूक कर सही और मनपसंद दिशा की ओर अग्रसर करने की दिशा में काम किया जाएगा। शिक्षा विभाग के अनुसार विद्यार्थियों को इस बात का ज्ञान नहीं होता कि उन्होंने 10वीं और बारहवीं के बाद क्या करना है। अगर विद्यार्थियों ने कॉलेज में शिक्षा प्राप्त करनी है तो किस विषय में करें या कोई छात्र-छात्रा अच्छे खिलाड़ी हैं तो उन्हें खेल के क्षेत्र के कॅरिअर बनाने के लिए क्या करना होगा।
वहीं कॅरिअर काउंसलिंग सेल के माध्यम से स्कूलों में उच्चाधिकारी और अध्यापक विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए जागरूक करेंगे। इसके साथ मानसिक और शारीरिक रूप से विद्यार्थी की मदद भी करेंगे। उनकी परेशानियों का निवारण भी किया जाएगा। विद्यार्थियों को जीवन की समस्याओं से निपटने के लिए सकारात्मक और अनुकूल कौशल के टिप्स भी दिए जाएंगे। विद्यार्थियों को विभिन्न मुद्दों पर समूह गतिविधियों से जागरूक किया जाएगा। विद्यार्थियों को संवेदनशील और जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में विकसित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
छात्रों के हित में है कॅरिअर काउंसलिंग सेल : अवतार
शिक्षा अधीक्षक ग्रेड-1 अवतार सिंह ने कहा कि जिन विद्यार्थियों के अभिभावक कम पढ़े- लिखे हैं या उनका मार्ग दर्शन करने वाला कोई नहीं है, उनके लिए कॅरिअर काउंसलिंग सेल हितकारी होगा। इस सेल में एसडीएम, तहसीलदार, जिला, ब्लॉक रोजगार अधिकारी, तहसील कल्याण अधिकारी, प्रबंधक जिला उद्योग विभाग और प्रमुख उद्योगपति सदस्य होंगे।