फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मोदी के बजट में दिखा राहुल का खौफ : मुकेश

मोदी के बजट में दिखा राहुल का खौफ : मुकेश

Fri, 01 Feb 2019 10:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
मोदी के बजट में दिखा राहुल का खौफ : मुकेश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि मोदी के अंतरिम बजट में राहुल गांधी की लोकप्रियता का खौफ और चुनाव में हार का डर साफ दिख रहा है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार मोदी सरकार के अंतरिम बजट में भी हिमाचल के लिए घोषित नेशनल हाइवेज का 65 हजार करोड़ हासिल नहीं कर पाई।

मुकेश ने बजट पर कहा कि मोदी सरकार कोई नया प्रोजेक्ट बजट में हिमाचल के लिए घोषित नहीं कर पाई है। इससे जाहिर है कि मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरों का राज्य को कोई फायदा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र की जाती सरकार ने पहाड़ी प्रदेश को पूरी तरह नजर अंदाज कर दिया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री जब हिमाचल आए थे उस समय भी हिमाचलियों को निराश कर के गए थे, लेकिन कयास लगाए जा रहे थे कि शायद बजट में निराशा दूर हो, लेकिन बजट की पिटारी भी खाली रही। मुकेश ने कहा कि अब डबल इंजन पूरी तरह फेल हो गया है। अब हिमाचल की रेल लाइनों और अंतरराष्ट्रीय हवाई पट्टियों की दुहाई देने वाले स्थिति का ख़ुलासा करें। मुकेश ने कहा कि न तो हिमाचल का कर्ज माफ हो सका, न ही कोई पैकेज मिला।
विज्ञापन


मुकेश ने कहा कि हाल ही में जयराम सरकार ने एक नई सेंट्रल यूनिवर्सिटी के भी चर्चे चलाए लेकिन बजट में कोई ख़ुलासा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की न्यूनतम आय योजना मोदी के सारे बजट पर भारी पड़ती नजर आ रही है। मुकेश ने कहा कि किसानों के लिए कांग्रेस ने मंशा जाहिर कर दीं हैं। केंद्र का 6 हजार का ऐलान जाते-जाते करना नौटंकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed