{"_id":"5c0fe443bdec2241b95b38dd","slug":"91544545347-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग ने भरे गीली चीने के पांच सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग ने भरे गीली चीने के पांच सैंपल
Updated Tue, 11 Dec 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को वितरित की जा रही चीनी गीली और खराब पाई गई है। इसके चलते खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री के निर्देशों के अनुसार जिला में कार्यरत सभी निरीक्षकों ने मंगलवार को जिला के थोक केंद्रों से पांच नमूने एकत्रित किए।
विकास खंड ऊना के तहत उचित मूल्य की दुकान में इस तरह की चीनी पहुंचने पर इसकी बिक्री बंद करवा दी गई है। इसके साथ ही इस चीनी को बदल दिया गया है। जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राजीव शर्मा ने बताया कि अन्य विकास खंडों से ऐसा कोई भी मामला नहीं आया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षकों की ओर से जिला की उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्हें निर्देश जारी किए हैं कि उचित मूल्य की दुकानों पर वितरित हो रहे खाद्यान्नों में अगर कोई खाद्यान्न खराब पाया जाता है तो उसकी बिक्री तुरंत बंद करवा कर उसको बदलवा दिया जाए।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के सभी गोदाम प्रभारियों एवं उचित मूल्य की दुकान धारकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह खराब खाद्यान्नों को उपभोक्ताओं को वितरित न करें एवं तुरंत इसकी सूचना संबंधित निरीक्षक और कार्यालय को दें। इससे उपभोक्ताओं को सही गुणवत्ता वाला राशन उपलब्ध करवाया जा सके। गौरतलब है कि बीते रोज रोटरी चौक स्थित विभाग के एक डिपो में गीली चीनी की सप्लाई पहुंची थी। इसकी सूचना डिपो धारकों ने विभाग को दी। इसके बाद विभाग ने हरकत में आकर यह कार्रवाई की है।