{"_id":"5ac0bb344f1c1bc4618b4de0","slug":"91522580276-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से आ रहे पॉलिथीन ने जकड़ा ऊना, नहीं हो पा रहा पॉलिथीन मुक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब से आ रहे पॉलिथीन ने जकड़ा ऊना, नहीं हो पा रहा पॉलिथीन मुक्त
Updated Sun, 01 Apr 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
प्रदेश भर में कड़े प्रतिबंध के बावजूद जिले के सीमांत क्षेत्रों में पॉलिथीन का प्रयोग नहीं रुक रहा है। पॉलिथीन मुक्त हिमाचल का सपना यहां टूटता सा दिखाई दे रहा है। हालांकि विभाग पॉलिथीन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए कई बार कार्रवाई भी की लेकिन पंजाब क्षेत्र से सटे होने की वजह से ऊना में पॉलिथीन रोक लगाने में मुश्किलें आ रही हैं। जिला प्रशासन भी पॉलिथीन विक्रताओं पर शिकंजा कसने में सुस्त दिखाई दे रहा है।
ऊना शहर की सब्जी मंडी में रोजाना पॉलिथीन में सब्जी पैक होकर पहुंच रही है। सब्जी मंडी में रोजाना सैकड़ों पॉलिथीन सब्जी के भर कर पहुंचाया जा रहे हैं। उक्त कारोबारियों पर कार्रवाई करने में प्रशासन सुस्त दिखाई दे रहा है। सब्जी विक्रेता आए दिन सरेआम पॉलिथीन में सब्जी सप्लाई कर रहे हैं। जिले में कई दुकानदार भी गुपचुप तरीके से पॉलिथीन की सप्लाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
पॉलिथीन सप्लायर भी विभाग की पकड़ में नहीं आ रहे हैं। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक लक्ष्मण कनेत का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन प्रयोग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन