फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सामाजिक विज्ञान के पेपर में 18 नकलची पकड़े

सामाजिक विज्ञान के पेपर में 18 नकलची पकड़े

Wed, 14 Mar 2018 10:43 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
सामाजिक विज्ञान के पेपर में 18 नकलची पकड़े

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की सालाना परीक्षाओं के दौरान बुधवार को दसवीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान के पेपर में नकल करने पर उड़नदस्तों ने डेढ़ दर्जन छात्रों को पकड़ा। एसडीएम ऊना पृथीपाल सिंह, एसडीएम अंब सुनील वर्मा और एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार की टीम ने बुधवार को दसवीं कक्षा के समाज विज्ञान की परीक्षा में नकल करने पर 18 छात्रों के केेस बनाए हैं।

एसडीएम ऊना पृथीपाल सिंह की टीम ने संतोषगढ़ नगर के बाल स्कूल के परीक्षा केंद्र में नकल करने पर सात छात्रों के केस बनाए हैं। इसके अलावा एसडीएम पृथीपाल सिंह की टीम ने सनोली स्कूल के परीक्षा केंद्र में भी दबिश दी। एसडीएम अंब सुनील वर्मा की टीम ने ओयल स्कूल के परीक्षा केंद्र में नकल करने पर पांच छात्रों के केस बनाए हैं। इसके अलावा एसडीएम की टीम ने जाडला कोड़ी स्कूल के परीक्षा केंद्र में नकल करने पर तीन छात्रों के केस बनाए हैं।
विज्ञापन


एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार धीमान की टीम ने हटली तथा बंगाणा स्कूल के परीक्षा केंद्र में नकल करते तीन छात्रों को पकड़ा है। टीम ने अरलू स्कूल के परीक्षा केंद्र की भी जांच की। एसडीएम हरोली गौरव चौधरी की टीम ने रोड़ा, पूबोवाल, बालीवाल और पालकवाह स्कूल के परीक्षा केंद्रों की जांच की। उच्च शिक्षा उपनिदेशक भूप सिंह की टीम ने पंडोगा, पंजावर, बडेढ़ा राजपूतां, मवां सिंधियां और गुगलैहड़ स्कूल के परीक्षा केंद्रों की भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हंस राज गुलेरिया की टीम ने सलोई, लोहारा, धलवाड़ी, भरवाईं, चिंतपूर्णी, अंब, गोंदपुर बनेहड़ा स्कूल के परीक्षा केंद्र जांचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed