{"_id":"5a439fba4f1c1b3c3d8c03e8","slug":"91514381242-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में बैकों ने बांटे 631.93 करोड़ के ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में बैकों ने बांटे 631.93 करोड़ के ऋण
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
उपायुक्त ऊना विकास लाबरू ने कहा कि बैंकर्स सीडी अनुपात को बढ़ाने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि ऊना में बैंकों का सीडी अनुपात राष्ट्रीय मानदंड 60 प्रतिशत के मुकाबले 33.47 प्रतिशत है जो काफी कम है। उन्होंने बैंकर्स से राष्ट्रीय अनुपात को ध्यान में रखते हुए सीडी अनुपात को निर्धारित लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए अपने प्रदर्शन को बेहतर करने पर बल दिया।
डीसी बुधवार को एक निजी होटल में जिला स्तरीय बैंक समीक्षा एवं सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बैंकों की उपलब्धियों की समीक्षा कर बताया कि बैंकों ने सितंबर 2017 में 630 करोड़ के ऋणों के लक्ष्य के बदले 631.93 करोड़ के ऋण बांटे जिसकी प्राप्ति 100.30 प्रतिशत है। इसी अवधि में जिला में बैंकों की जमा राशि 7577 करोड़ हो गई है। इसमें 16.30 प्रतिशत वार्षिक दर से वृद्धि हुई है जबकि ऋण 9.20 प्रतिशत की दर से बढ़कर 2536 करोड़ हो गया है। जिला का ऋण जमा अनुपात वर्ष में 35.67 प्रतिशत से घट कर 33.47 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने सभी बैकों और सरकारी विभागों से सीडी अनुपात को सुधारने के लिए मिलकर भरसक प्रयास करने पर बल दिया। उन्होंने भारत सरकार के लक्ष्यों तथा नीतियों का पालन करने के लिए बैंकों और सरकारी विभागों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
उपायुक्त ने वर्ष 2018-19 के लिए पीएलपी का विमोचन किया। इस बैठक में दूसरी तिमाही की बैंकों की ओर से लक्ष्यों के बदले उपलब्धियों की समीक्षा कर पंजाब नेशनल बैंक हमीरपुर मंडल कार्यालय के प्रमुख प्रबंधक इकबाल नारायण धर ने बताया कि जिला में बैंकों ने 30 सितंबर 2017 तक 43606 कृषि कार्ड किसानों को बांटे हैं।
विज्ञापन
इस तिमाही तक बैंकों ने 1464 कृषि कार्ड किसानों को वितरित किए हैं। उन्होंने बताया कि बैंकों का कृषि ऋण 718.65 करोड़ है जो कुल ऋणों का 28.33 प्रतिशत है। इकबाल नारायण धर ने बैंकों से जिला की जनता के जीवन स्तर को सुधारने के लिए हर संभव प्रयास करने पर बल दिया। मुख्य जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक तजिंदर पाल सिंह ने बैंकों को वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत उपलब्धियों पर बधाई दी।
ये रहे मौजूद
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सुखदेव सिंह, जिला परिषद अध्यक्षा सोमा देवी, अजय शर्मा, पीएल नेगी मुख्य स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आरसेटी निदेशक राज कुमार डोगरा, हरमेश राजपूत वित्तीय सलाहकार हरि सिंह कंवर, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयकों, रमेश चंद भारतीय रिजर्व बैंक शिमला के अधिकारी और सरकारी/गैर सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया।