{"_id":"66fefdd8c322674923098d25","slug":"85-thousand-forms-of-pyari-behna-sukh-samman-nidhi-will-be-returned-to-the-panchayats-una-news-c-93-1-una1001-134683-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के 85 हजार फार्म होंगे पंचायतों को वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के 85 हजार फार्म होंगे पंचायतों को वापस
Fri, 04 Oct 2024 01:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 04 Oct 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
सुरेश बसन
ऊना। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना की आवेदकों को अभी 1500-1500 रुपये की राशि के लाभ के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। जिला कल्याण विभाग ऊना के माध्यम से अभी हजारों फार्म वापस ग्राम पंचायतों को वापस भेजे जाएंगे।
पंचायतों में इन आवेदकों की प्रमाणिकता के लिए प्रस्तावित होकर ही उक्त राशि के पात्र हकदार बनेंगे। जिला ऊना में विभाग की ओर से लगभग 85 हजार के करीब आवेदकों के फार्म को वापस भेजने की तैयारी कर ली है। अक्तूबर अंत या फिर नवंबर माह तक पंचायतों को फार्म वापस भेजने का क्रम रफ्तार पकड़ेगा। इससे पात्रों को राशि के लिए अगले वर्ष तक भी इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि जिला कल्याण विभाग के पास जमा फार्म को कंप्यूटर पर पंजीकृत करने का क्रम युद्ध स्तर पर जारी है। ये फार्म ग्राम पंचायतों को डाक या फिर वाय हैंड प्रेषित होंगे, इसके लिए विभाग विकल्पों को तलाश रहा है। विभाग के पास पहुंचे फार्म की संख्या लगभग 85 हजार के करीब हो चुकी है। इसके बावजूद भी कई आवेदक अपने फार्म लेकर विभाग के पास पहुंच रहे हैं, लेकिन नए फार्मों को लेने से विभागीय अधिकारी अब स्पष्ट मनाही कर रहे हैं। साथ ही आवेदकों को अपनी संबंधित ग्राम पंचायतों को फार्म देने की अपील भी कर रहे हैं।
-- -
ग्राम पंचायतों को फार्म लेने की नहीं अधिसूचना
इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना में विभाग अब आवेदन फार्म नहीं ले रहा है। ऐसे में ग्राम पंचायतों में जाने पर आवेदकों को साफ मना किया जा रहा है। साथ ही पंचायत प्रतिनिधि इन फार्म को लेने की किसी भी प्रकार की अधिसूचना न आने का हवाला भी दे रहे हैं। इससे आवेदकों को इधर-उधर के धक्के खाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
योजना में 80 हजार से ज्यादा आवेदकों के फार्म पंचायतों को वापस जाएंगे। वहां से प्रस्ताव डालकर वापस योजना में पात्रता के लिए भेजे जाएंगे। इसके लिए विकल्प देखे जा रहे हैं। पंचायतों को फार्म लेने की अधिसूचना भी आजकल में जारी हो सकती है।
- अनीता शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी, ऊना