फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मैड़ी में होली मेला 14 मार्च से होगा शुरू

मैड़ी में होली मेला 14 मार्च से होगा शुरू

Fri, 01 Mar 2019 10:02 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Fri, 01 Mar 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
मैड़ी में होली मेला 14 मार्च से होगा शुरू
अंब(ऊना)। जिला के अंब उपमंडल के मैड़ी स्थित डेरा बाबा बड़भाग सिंह होली मेला का आयोजन 14 से 24 मार्च तक किया जा रहा है। 21 मार्च को झंडे की रस्म होगी जबकि 23 व 24 मार्च की मध्यरात्रि को पंजा साहिब का पवित्र प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में मैड़ी स्थित अजीत दरबार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसके उपरांत उपायुक्त ने मेला स्थल का भी निरीक्षण किया तथा मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मेला क्षेत्र को 9 सेक्टरों में बांटा गया है और प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा एक-एक सेक्टर पुलिस ऑफिसर की तैनाती की की जा रही है। मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व होमगार्ड के जवानों की तैनाती होगी। इसके अतिरिक्त सुरक्षा की दृष्टि से त्वरित कार्य बल (क्यूआरटी) तथा ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने को तीन क्रेन भी तैनात की जाएंगी। बैठक में एसपी दिवाकर शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त अरिंदम चौधरी, एएसपी विनोद धीमान, एसडीएम अंब तारूल एस रवीश, डीएसपी अंब मनोज जम्वाल, तहसीलदार मनोज कुमार, पंचायत समिति अंब के अध्यक्ष सतीश शर्मा सहित अन्य सरकारी और गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन


अस्थायी शौचालय बनाए जाएंगे
प्रजापति ने कहा कि मेले के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पंचायत समिति अंब द्वारा अस्थायी शौचालयों का निर्माण किया जाएगा तथा जगह-जगह कूड़ेदान तथा इनके रखरखाव के लिए अस्थायी सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए आईपीएच विभाग को पानी का क्लोरीनेशन तथा समय-समय पर पानी के सैंपल लेने के भी निर्देश दिए। श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा के लिए चार एलोपैथिक तथा दो आयुर्वेदिक मेडिकल पोस्ट भी कार्यरत रहेगी। मेेले के दौरान किसी भी तरह की आग इत्यादि की घटना से निपटने के लिये अग्निशमन वाहन भी तैनात रहेगा। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा विभिन्न सीमा बैरियरों से लगभग 35-40 अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


खंड विकास समिति देंगी लंगर लगाने की अनुमति
मेले के दौरान लंगर लगाने की अनुमति खंड विकास समिति द्वारा ही दी जाएगी। उन्होंने मेले के दौरान परोसी जाने वाली खाद्य सामग्री की जांच के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के भी निर्देश दिए। डीसी ने मेला शुरू होने से पूर्व लोक निर्माण विभाग को सड़कों इत्यादि की जल्द मरम्मत करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से मेले के सफल आयोजन के लिए अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed