फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जिलाभर में धूमधाम से मनाया गया गुरुपर्व

जिलाभर में धूमधाम से मनाया गया गुरुपर्व

Tue, 19 Feb 2019 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
जिलाभर में धूमधाम से मनाया गया गुरुपर्व
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जोल/ऊना। सतगुरु गुरु रविदास महाराज के 642वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर उप तहसील जोल के तहत तलमेहड़ा बाजार में भंडारे का आयोजन किया गया। भजन कीर्तन के बाद संगत ने दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद क्षेत्रवासियों और राहगीरों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। गुरु रविदास सभा प्रबंधक कमेटी प्रधान मक्खन सिंह, सदस्य दीना नाथ, रामनाथ, अशोक कुमार, शेर सिंह, बबलू, चिंत राम, प्रकाश चंद, वतन चंद, रोहित कुमार, बुद्धि सिंह, विजय कुमार ने भंडारे में बढ़-चढ़कर सेवा की। गुरु रविदास मंदिर नंगड़ा में भी गुरुपूर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सुबह 10 बजे निशान साहिब चढ़ाने की रस्म अदा की गई। उसके बाद संत बाबा रविंद्र दास खानपुर वालों ने सत्संग को गुरु रविदास महाराज की महिमा का गुणगान करके निहाल किया। उसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस मौके पर श्री गुरु रविदास नौजवान सभा नंगड़ा ने खीर का लंगर भी लगाया।
विज्ञापन


चिंतपूर्णी के गुरु रविदास गुरुद्वारा ज्वाल में श्री गुरु रविदास का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा में सुबह के समय भव्य झंडा रस्म अदा की गई। इसके बाद जीपी बाली एवं पार्टी तलवाड़ा ने भजन कीर्तन का आयोजन किया। इसमें गुरु रविदास महाराज के जीवन, उनकी शिक्षाओं को गीत संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। गुरु रविदास महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में भी समस्त समाज को एकता, प्रेम एवं भाईचारे की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके कहे गए हर दोहे, कविता या गीतों में सामाजिक एकता की शिक्षा मिलती है। उनके दोहे जैसे-मन चंगा तो कटौती में गंगा, जाति-जाति में जाति सो केतन के पात रैदास मनुष्य न जुड़ सके जब तक जाति न जात, रविदास जन्म कारण न होत कोई नीच, नर को नीच कर डारि है ओछे कर्म की कीच आदि कई दोहे प्रेम व आध्यात्मिकता के परिचायक है। इस अवसर पर गुरुद्वारा में गुरू के अटूट लंगर का भी आयोजन किया गया। कमेटी प्रधान सोमनाथ ने बताया कि संगत ने गुरुपूर्व में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed