{"_id":"5bf19fb0bdec22696c1d2c22","slug":"81542561712-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरणी मंथन से प्रज्ज्वलित की अग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरणी मंथन से प्रज्ज्वलित की अग्नि
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
पंचभीष्म पर्व पर कोटि गायत्री महायज्ञ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम नारी में पंचभीष्म पर्व पर कोटि गायत्री महायज्ञ में अरणी मंथन किया गया। यज्ञशाला में वेदांताचार्य श्रीश्री 1008 सुग्रीवानंद महाराज के नेतृत्व में वैदिक मंत्रों से अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। दोपहर साढ़े 12 बजे अग्नि प्रज्ज्वलित करने के लिए अरणी मंथन की प्रक्रिया शुरू हुई। बनारस के पंडितों ने मंत्रोच्चारण किया। अरणी मंथन के लिए एक लकड़ी को नीचे रखा गया और इसे ऊपर से गोलनुमा लकड़ी की मधानी बनाकर घुमाया गया।
लगभग 15 मिनट में अरणी मंथन से अग्नि प्रज्ज्वलित हुई। इस प्रक्रिया को देखने के लिए हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। अग्नि प्रज्ज्वलित होने पर इसे हवन कुंड में स्थापित किया गया। इस अवसर सुग्रीवानंद महाराज के शिष्य आचार्य हेमानंद, प्रो. इंद्रदत्त उनियाल, तिलकराज शास्त्री, जगमोहन शर्मा, राजेश शर्मा, अजय शर्मा समेत कई अन्य उपस्थित रहे। दूसरी तरफ सुग्रीवानंद महाराज यज्ञशाला के उपरांत अखंड धूने पर पधारे। यहां हजारों श्रद्धालुओं ने अखंड धूने पर शीश नवाया और महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। दिनभर आश्रम में हरि भजन गूंजते रहे।
विज्ञापन