फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   गगरेट में ट्रक ऑपरेटरों ने किया विरोध प्रदर्शन

गगरेट में ट्रक ऑपरेटरों ने किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 27 Jul 2018 11:51 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
गगरेट में ट्रक ऑपरेटरों ने किया विरोध प्रदर्शन
गगरेट/ऊना। ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल का असर अब सभी व्यापारियों पर दिखना शुरू हो गया है। गगरेट की ट्रक यूनियन गगरेट के पदाधिकारियों व सदस्यों ने यूनियन के चेयरमैन सतीश गोगी के नेतृत्व में गगरेट-मुबारिकपुर मार्ग पर सांकेतिक चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने सभी पब्लिक कैरियर वाहनों को माल ढुलाई न करने की बात कही। इस हड़ताल का अब व्यापार पर दुष्प्रभाव पड़ना शुरू हो गया है। आलम यह है कि यदि कोई सामान भेजना हो तो यूनियन के सदस्य माल वाहक वाहन नहीं जाने दे रहे। माल वाहक ऑपरेटरों को सहयोग करने की अपील करते हुए सामान की ढुलाई न करने की बात कह रहे हैं। सतीश गोगी ने कहा कि आज पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन माल-भाड़े में कोई वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कर्ज लेकर गाड़ियां डालने वाले ट्रक ऑपरेटर किसी तरह अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। सारी कमाई टेक्स भरने, इंश्योरेंस करवाने व टायर आदि मूलभूत सुविधाएं पूरी करने में चली जाती है। इसके अलावा ऊना, मैहतपुर, संतोषगढ़ व टाहलीवाल में भी ट्रक ऑपरेटर की हड़ताल का असर देखने का मिला। इस मौके पर गगरेट ट्रक यूनियन के सभी पदाधिकारियों सहित सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ट्रक ऑपरेटरों का कहना है कि यदि डीजल के दामों में कमी नहीं आई तो गाड़ियां चलाना मुश्किल हो जाएगा, बल्कि लाखों परिवारों के भविष्य पर भी सवालिया निशान खड़ा हो जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों को भी अन्य आवश्यक वस्तुओं की तरह जीएसटी के दायरे में लाया जाए। इससे आप नागरिकों को भी सस्ते दामों का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के व्यापारियों बिपुल, विकास, संजीव, रविंद्र, अरविंद, कपिल, बिट्टू आदि का कहना है कि ट्रक ऑपरेटरों की देशव्यापी हड़ताल से व्यापारी मंदी के दौर से गुजर रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि व्यापार अब ठप होने के कगार पर आ गया है। व्यापारियों का कहना है कि ट्रक ऑपरेटरों की देशव्यापी हड़ताल के चलते न तो माल आ रहा है और न ही वे दुकानों पर बिक्री कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed