{"_id":"62eac0cb82d829393843f22b","slug":"80000-people-vaccinated-with-corona-booster-dose-in-una-district-hp-una-news-sml4173055164","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के बूस्टर डोज अभियान ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के बूस्टर डोज अभियान ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम औद्योगिक क्षेत्र बेला बाथड़ी में कामगारों के कोरोना जांच के ?
- फोटो : Una
ऊना। जिले में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज के अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। जिलेभर में बूस्टर डोज के लिए रोजाना टीकाकरण केंद्रों में अच्छी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। इससे पहले धीमी रफ्तार से बूस्टर डोज लग रही थी।
बूस्टर डोज के लिए जिले में रोजाना करीब दो दर्जन टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। रविवार के दिन भी टीकाकरण की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। अब तक कुल 80,000 लोगों को बूस्टर डोज लग चुकी है। अभियान को गति देने के लिए आशा वर्कर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी खुद मोर्चा संभाले हुए हैं।
इस बीच, जिले में स्कूल खुलने के बाद छूटे हुए विद्यार्थियों को भी अलग-अलग उम्र वर्ग के अनुसार टीकाकरण कर कवर किया जा रहा है। करीब 3,000 बच्चे कोविड टीकाकरण की पहली व दूसरी डोज लगाने से रह गए थे। इन्हें अब स्कूल स्तर पर संपर्क साधकर कवर किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोट्स
कोरोना से बचाव के लिए एहतियात बरतें। कोविड टीकाकरण करवाएं। यदि पहली व दूसरी डोज लगवा ली और छह माह का समय पूरा हो गया है तो बूस्टर डोज जरूर लगवाएं। यह टीकाकरण केंद्रों में निशुल्क लगाई जा रही है।
-डा. सुखदीप सिद्धू
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ऊना