फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   80 bags of government cement spoiled for street construction

Una News: गली निर्माण के लिए 80 बोरी सरकारी सीमेंट खराब

Thu, 10 Oct 2024 03:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 10 Oct 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
80 bags of government cement spoiled for street construction
बीडीओ ऊना ने तीन दिन में मांगी मामले की रिपोर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगती एक पंचायत में गली निर्माण के लिए जारी 80 बोरी सरकारी सीमेंट खराब हो गया। लंबे समय से स्टोर में पड़ा सरकारी सीमेंट पड़ा-पड़ा जम गया है। अब मामला सामने आया तो प्रशासन जांच में जुट गया है।
बीडीओ ऊना ने इस मामले की जांच के आदेश दिए और तीन दिन में रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। जानकारी के अनुसार ऊना मुख्यालय के साथ सटी एक ग्राम पंचायत में गली निर्माण के लिए सरकारी सीमेंट जारी किया गया था। पंचायत द्वारा उक्त सरकारी सीमेंट को दो जगहों पर रखा गया था, लेकिन पंचायत सचिव की बदली हो जाने से काम ठप पड़ गया। इसके बाद नया सचिव नहीं आने से गली का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। सरकारी सीमेंट पड़ा-पड़ा पूरी तरह से जाम हो गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एक जगह 50 बोरी व दूसरी जगह 30 बोरी सरकारी सीमेंट जमा हुआ मिला है। स्थानीय निवासी संजीव सैनी ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में दो जगहों पर 80 बोरी सरकारी सीमेंट मिला है। यह सीमेंट पूरी तरह से जाम हो चुका है, जो अब किसी भी काम नहीं आएगा, किसकी गलती से उक्त सीमेंट खराब हुआ है, प्रशासन को यह पता लगाकर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बीडीओ ऊना केएल वर्मा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है। मामले को लेकर उचित कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पंचायत प्रतिनिधियों ने तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। अगर पंचायत की लापरवाही पाई गई तो हर्जाना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed