फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   7280 women will get Rs 3.27 crore today

Una News: 7280 महिलाओं को आज मिलेंगे 3.27 करोड़

Tue, 18 Jun 2024 07:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
7280 women will get Rs 3.27 crore today
ऊना। हिमाचल सरकार की महिला कल्याण को समर्पित इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का ऊना जिले में 19 जून यानी आज बुधवार को विधिवत आगाज होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को हरोली के कांगड़ मैदान से योजना का जिलास्तर पर शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर होने वाले कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और सामाजिक न्याय-अधिकारिता एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान जिले की 7280 महिलाओं को 3.27 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि हरोली के कांगड़ मैदान में बुधवार को दोपहर बाद कार्यक्रम आरंभ होगा। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू योजना का शुभारंभ करने के साथ ही लाभार्थी महिलाओं को धनराशि वितरित करेंगे। बता दें, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं को 1500-1500 रुपये मासिक प्रदान करने का प्रावधान है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पात्र एवं लाभार्थी महिलाओं को बीते तीन महीने की राशि एकमुश्त प्रदान करते हुए 4500-4500 रुपये दिए जाएंगे। योजना के पहले चरण में जिले की 7280 महिलाओं को 3 करोड़ 27 लाख 60 हजार रुपये जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम 20 को करेंगे करोड़ों के शिलान्यास और उदघाटन
मुख्यमंत्री 20 जून को पेखूबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की 32 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना का शुभारंभ करेंगे। वे 10 मेगावॉट की अघलोर सौर ऊर्जा परियोजना और 5 मेगावॉट की भंजाल सौर ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग, उद्योग, मत्स्य पालन समेत विभिन्न विभागों की करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे। पेखूबेला में होने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री का जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed