फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ऊना में चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 शुरू

ऊना में चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 शुरू

Thu, 15 Nov 2018 10:23 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
ऊना में चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 शुरू
helpline

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। जिले में राष्ट्रीय चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 की वीरवार को शुरूआत हो गई। इसका शुभारंभ उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति ने किया। उपायुक्त ने बताया कि जिला में बाल समस्याओं के निराकरण तथा बाल श्रम रोकने में यह चाइल्ड हेल्प लाइन मददगार साबित होगी।

उन्होंने सभी स्टेक होल्डर्स को बाल समस्याओं के निराकरण को लेकर निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन जिला ऊना में संचालन के लिए मानवाधिकार संस्था सुरक्षा सेल एवं कल्याण संघ को दायित्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसको पूर्ण रूप से फलीभूत करने के लिए संस्था के कार्यकर्ता ग्राम स्तर तक बनाए जाएंगे। इसके अलावा इच्छुक स्वयंसेवी व्यक्ति/संस्थाओं की सेवाएं भी ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि 1098 टोल नंबर फ्री है। इस पर कोई भी पीड़ित बच्चा अथवा अन्य कोई व्यक्ति शिकायत दर्ज करवा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में कोई भी मेला लगता है तो वहां बच्चों के संरक्षण के लिए सहायता कक्ष बनाए जाने चाहिए ताकि मेले में गुमशुदा बच्चों को संरक्षण दिया जा सके। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस सतनाम सिंह, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति किशोर सिंह, जिला बाल संरक्षण अधिकारी शामलाल मल्होत्रा, अध्यक्ष ह्यूमन प्रोटेक्शन सैल एवं वेल्फेयर एसोसिएशन सुरेश कुमार, अशोक शांडिल, हरदीप सिंह जस्सल, शैली सदस्य बाल कल्याण समिति ऊना उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed