{"_id":"5b30f3fa4f1c1bac6e8b9bd8","slug":"71529934842-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कॉमर्स संकाय में भरी जाएंगी 140 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कॉमर्स संकाय में भरी जाएंगी 140 सीटें
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। स्थानीय कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष के कॉमर्स संकाय में 80 सीटों को बढ़ाकर 140 सीटें किया गया है। मेरिट सूची सूचना पट्ट पर लगा दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी फीस जमाकर करवाकर दाखिला ले सकते हैं। बता दें कि दौलतपुर चौक कॉलेज की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई इस मांग को उठा रही थी। कैंपस अध्यक्ष जतिंदर मिन्हास की अगुवाई में सोमवार को कार्यकारी प्राचार्या ऋतु जसवाल को एक ज्ञापन भी सौंपा।
जतेंद्र मिन्हास ने बताया कि सीटें बढ़ाने के अलावा कॉलेज में दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल की मांग रखी गई। कॉलेज विद्यार्थियों को आने वाले अन्य समस्याओं के हल की भी मांग रखी। इस मौके पर उनके साथ कर्ण, सुमित, विशाल, शुभम आदि उपस्थित रहे। कार्यकारी प्रधानाचार्य ऋतु जसवाल ने बताया कि विद्यार्थियों की मांग पर बीकॉम प्रथम वर्ष में 140 सीटें कर दी गई हैं।
विज्ञापन
मेरिट सूची सूचना पट्ट पर लगाई है। इच्छुक विद्यार्थी फीस जमाकर करवाकर दाखिला ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में 1600 विद्यार्थियों ने प्रॉस्पेक्टस खरीद कर एडमिशन के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन