{"_id":"5b13d0464f1c1bf66e8b61ec","slug":"71528025158-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 विधवा महिलाओं को बांटा निशुल्क राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 विधवा महिलाओं को बांटा निशुल्क राशन
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
हिमोत्कर्ष अमोदनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के तहत रविवार को 80 विधवा महिलाओं को 80 हजार रुपये का निशुल्क राशन वितरण किया गया। बचत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के प्रदेशाध्यक्ष कंवर हरि सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राणा शमशेर सिंह व अन्य दानी सज्जन विशेष रूप से उपस्थित थे।
कंवर हरि सिंह ने कहा कि अमोदनी प्रकल्प के तहत जरूरतमंद विधवा महिलाओं को निशुल्क राशन वितरण किया जाता है। अभी तक इस प्रकल्प के तहत पिछले पांच सालों में दानी सज्जनों के सहयोग से कुल 241 महिलाओं को 14 लाख 46 हजार का फ्री राशन दिया जा चुका है। चयनित 80 विधवाओं को 2018-19 सत्र में 4.80 लाख का राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमें इन महिलाओं के कारण ही समाजसेवा का मौका मिला है। कोई भी महिला यह न समझे कि राशन वितरण करके हम कोई एहसान कर रहें हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन जिलाध्यक्ष कर्णपाल मनकोटिया ने किया। संयुक्ता चौधरी महिला बहु तकनीकी संस्थान की क्लर्क ज्योति किरण ने सुंदर गीत की प्रस्तुति दी। राणा शमशेर सिंह ने धन्यावाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर हरजीत सिंह, कर्नल तरसेम लाल, रेखा जसवाल, पूनम शर्मा, पूजा कपिला, चंदन भारद्वाज, निशांत चौधरी, सिम्मी चौधरी, सुरेश कुमार, मुनिंद्र अरोड़ा, विकास कौंडल, रुपिंद्र सिंह देहल उपस्थित थे।